1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

पानी की कमी से मोरों की मौत, विभाग की खुली पोल

अचरोल. वनीय इलाकों में भीषण गर्मी में पानी की कमी वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। वन क्षेत्र में पर्याप्त पानी के इंतजाम नहीं होने के कई पशु पक्षी जान गंवा रहे हैं। इसका ताजा मामला अचरोल रेंज क्षेत्र के लबाना वन क्षेत्र में सामने आया है। यहां सीमावत ढाणी में एक बगीचे […]

Google source verification

अचरोल. वनीय इलाकों में भीषण गर्मी में पानी की कमी वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। वन क्षेत्र में पर्याप्त पानी के इंतजाम नहीं होने के कई पशु पक्षी जान गंवा रहे हैं। इसका ताजा मामला अचरोल रेंज क्षेत्र के लबाना वन क्षेत्र में सामने आया है। यहां सीमावत ढाणी में एक बगीचे में 8 मोर मृत मिले हैं। पानी की कमी के कारण जिनकी मौत होना सामने आया है। मृतकों में 5 नर और 3 मादा मोर शामिल हैं। मोरों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। मोरों की मौत से गर्मी में वन विभाग के तैयारी की पोल खुलती नजर आ रही है। जल्द ही वन क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नहीं की तो वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि लबाना गांव और इसके आसपास के क्षेत्र में करीब 400 से अधिक मोर हैं। पहले भी अचरोल रेंज में मोर मृत मिले है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोरों को अचरोल रेंज कार्यालय ले गई। जहां पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृत मोरों का अंतिम संस्कार किया गया।