14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

नवजात का शव गड्ढे में दबे होने की सूचना से पुलिस की परेड़

-गड्ढा खोदा तो श्वान का निकला शव चौमूं.शहर के थाना मोड़ चौराहा पर पेट्रोल पंप के पीछे एक भूखंड में गुरुवार सुबह गड्ढे में नवजात का शव दबा होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर गड्ढा खोदा तो उसमें मृत श्वान मिला। जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Jan 09, 2025

-गड्ढा खोदा तो श्वान का निकला शव

चौमूं.
शहर के थाना मोड़ चौराहा पर पेट्रोल पंप के पीछे एक भूखंड में गुरुवार सुबह गड्ढे में नवजात का शव दबा होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर गड्ढा खोदा तो उसमें मृत श्वान मिला। जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुबह शहर के थाना मोड चौराहा के पास पेट्रोल पंप के पीछे एक भूखंड में नवजात शिशु का शव गड्ढे में दबा होने की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार गड्ढे पर गुलाब के फूल भी चढ़ाए हुए थे। शव दबा होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। मौके पर मय जाब्ते के पहुंचे थाना प्रभारी ने गड्ढे को खुदवाया तो एक मृत श्वान का शव मिला। इस पर पुलिस ने राहत पाई। शव दबे होने की सूचना से आसपास से बड़ी संख्या में लोगों की भी भीड जुटी रही। बाद में मृत मिले श्वान को पुलिस ने वापस मिट्टी में दबवा दिया।