
दूदू. जिला कलक्टर जयपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को दूदू अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल परिहार की दैनिक जनसुनवाई के दौरान हरसौली निवासी वृद्ध पांचूराम पुत्र रामचन्द्र गुर्जर गैस कनेक्शन की समस्या के संबंध में जनसुनवाई में उपस्थित हुआ। परन्तु जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दूदू ने पाया कि उपस्थित प्रार्थी को सुनने की समस्या है। अतिरिक्त जिला कलक्टर दूदू ने प्रार्थी को तत्काल सुनने की मशीन उपलब्ध करवाई गई तथा प्रार्थी का पेंशन सत्यापन भी मौके पर किया जाकर प्रार्थी को हाथों-हाथ तत्काल राहत प्रदान की गई।