17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
दो करोड़ से बनेगी प्राचीन नहर के पास से सड़क, दो दिन से जेसीबी से खुदाई जारी
Play video

दो करोड़ से बनेगी प्राचीन नहर के पास से सड़क, दो दिन से जेसीबी से खुदाई जारी

चौमूं.शहर में राजकीय उपजिला अस्पताल के पास प्राचीन नहर के पास होते हुए बस स्टैण्ड तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी जेसीबी से खुदाई कार्य जारी है। सड़क निर्माण करीब 2 करोड़ से होना बताया जा रहा है। सड़क करीब 800 मीटर लंबी और […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Mar 27, 2025

चौमूं.शहर में राजकीय उपजिला अस्पताल के पास प्राचीन नहर के पास होते हुए बस स्टैण्ड तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी जेसीबी से खुदाई कार्य जारी है। सड़क निर्माण करीब 2 करोड़ से होना बताया जा रहा है। सड़क करीब 800 मीटर लंबी और 10 मीटर चौडी रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक नहर के पास होते हुए अस्पताल के सामने से बस स्टैण्ड तक सड़क बनाई जा रही है। जिससे अस्पताल सीधा जुड़ेगा। इससे मरीजों को और एंबुलेंस को सुविधा रहेगी। हालांकि शहर में यह चर्चा रही कि सालों से मंडी समिति की जमीन विवाद के चलते पड़ी थी और अब एकाएक काम शुरू हुआ है। शहर के राजकीय उपजिला अस्पताल के सामने प्राचीन नहर के पास से सड़क बनाने को लेकर जेसीबी से खुदाई कार्य किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल के सामने से लेकर मुख्य बस स्टैण्ड के पास तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। सड़क सीधे अस्पताल तक जुड़ने से मरीजों एवं एंबुलेंस को आवाजाही में सुविधा होगी। सहायक अभियंता दीपक तूंदवाल ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है। टैंडर के तहत करीब 800 मीटर लंबी और 10 मीटर चौडीसड़क का निर्माण होगा। कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्य पूरा कराया जाएगा। (कासं)

इनका कहना है….

टैंडर हुए करीब एक डेढ़ माह हो गए है। सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क के पास कच्चे मैदान को भी पक्का किया जाएगा। सड़क 800 मीटर लंबी बनेगी।

-दीपक तूंदवाल, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमूं

आवागमन के लिए रास्ते को खोलना एवं बनाना जनहित में है। इसमें मंडी समिति को आपत्ति नहीं है।

-चुन्नीलाल स्वामी, मंडी समिति सचिव, चौमूं

सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़क बना रहा है। जनउपयोगी रहेगी।

-दिलीप कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद चौमूं