No video available
साईवाड़. प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को तीसरे शाही स्नान पर त्रिवेणी धाम के खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदेवाचार्य महाराज ने साधु-संतों एवं भक्तों के साथ डुबकी लगाई। महाकुंभ के तीसरे शाही स्नान में खोजीपीठ त्रिवेणी धाम खालसा से त्रिवेणी संगम तक रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में त्रिवेणी धाम की खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदेवाचार्य महाराज एवं डाकोर धाम के ब्रह्मपीठाधीश्वर रामरतनदेवाचार्य महाराज, तामड़िया धाम के बजरंगदेवाचार्य, महामंडलेश्वर राममनोहर दास महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों साधु-संत एवं हजारों भक्तों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर स्नान किया।