10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

संस्कृत महाविद्यालय को आचार्य का मिले दर्जा, ढाई दशक से संचालित

ग्रामीणों ने पुरजोर से उठाई मांग चीथवाड़ी.कस्बा स्थित राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय को आचार्य में क्रमोन्नत करने की ग्रामीणों को लंबे समय से मांग है। ग्रामीणों को इस बजट में आचार्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर श्याम शर्मा को मुख्यमंत्री व उच्च […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Feb 13, 2025

ग्रामीणों ने पुरजोर से उठाई मांग

चीथवाड़ी.
कस्बा स्थित राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय को आचार्य में क्रमोन्नत करने की ग्रामीणों को लंबे समय से मांग है। ग्रामीणों को इस बजट में आचार्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर श्याम शर्मा को मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ढाई दशक से संचालित है। वर्ष 2000 में इसे वरिष्ठ उपाध्याय से क्रमोन्नत करके शास्त्री का दर्जा दिया गया था। 25 साल बाद भी शास्त्री महाविद्यालय को आचार्य का दर्जा नहीं मिला है। जिससे चौमूं विधानसभा क्षेत्र के आसपास के विद्यार्थियों को शास्त्री उत्तीर्ण करने के बाद मजबूरन दूरदराज के आचार्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.कैलाश चंद्र बुनकर, चौमूं विधानसभा के आईटी संयोजक प्रहलाद डागर, घनश्याम कान्देल, श्रवण माता चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र डागर, कैलाश गोलाडा, उतम शर्मा, ओमप्रकाश बुरी, ओमी डागर, गोपाल तालड़, कानाराम, प्रकाश झाझडा ने विचार व्यक्त किए।