No video available
दूदू. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मंगलवार को जयपुर जा रहे थे। अजमेर रोड पर सड़क दुर्घटना को देखते ही उप मुख्यमंत्री ने काफिले को रुकवाकर घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल एस्कॉर्ट के वाहन से नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया एवं चिकित्सकों को उनके समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान बैरवा ने सभी से आग्रह किया है कि मानवता के नाते ऐसी दुर्घटना में हमेशा घायल व्यक्तियों की सहायता करें, उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें और आपातकालीन स्थिति में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दें।