5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

विराटनगर में 151 करोड़ की लागत से बिछेगी सीवरेज लाइन

विराटनगर. बजट घोषणा में विराटनगर को विकास की सौगातें मिलने पर कस्बे में रविवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर पालिका को पूर्व में सीवरेज के लिए आवंटित बजट 101 करोड़ को बढ़ाकर 151 करोड़ रुपए करने की घोषणा करते हुए कहा कि नगरपालिका के विकास […]

Google source verification

विराटनगर. बजट घोषणा में विराटनगर को विकास की सौगातें मिलने पर कस्बे में रविवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर पालिका को पूर्व में सीवरेज के लिए आवंटित बजट 101 करोड़ को बढ़ाकर 151 करोड़ रुपए करने की घोषणा करते हुए कहा कि नगरपालिका के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विराटनगर तहसील को पुन: जयपुर जिले में जोड़ने का भी आश्वासन दिया। सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना हमारा कर्तव्य है। विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि विराटनगर के आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम से पूर्व कस्बे में यूडीएच मंत्री, जयपुर ग्रामीण सांसद, विधायक कुलदीप धनखड़, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी से फूल बरसा कर स्वागत किया।