शाहपुरा. शहर सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक आए आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाहपुरा धूल के गुब्बार के आगोश में समा गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे अचानक से धूली भरी आंधी चलने लगी। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी का वेग तेज होने से दुकानों के बाहर लगे बोर्ड उड़ गए। कई जगह तो टीनशेड भी उड़ गए। आंधी थमने के बाद दुकानदार मिट्टी साफ करते नजर आए। आंधी से कई शादी समारोह में भी खलल पड़ गया। आंधी थमने के बाद आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।