3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

फार्म पॉण्ड में डूबने से छात्र की मौत, सदमे में परदादी भी चल बसी

अवानियां की घटना, दो मौतों के बाद घर में मचा कोहराम

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Nov 04, 2024

जयपुर. महलां के निकटवर्ती अवानियां गांव में एक किशोर की फार्म पॉण्ड में डूबने से मौत हो गई। जब अपने 14 साल के परपोते की मौत की खबर सुनी तो 95 वर्षीय परदादी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक साथ घर में दो जनों की मौत से मातम पसर गया। गमगीन माहौल के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र गुर्जर (14) पुत्र हरिनारायण गुर्जर रविवार देर शाम खेत में बने फार्म पॉण्ड पर गया था जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी डूब गया।
जब परिजनों को घटना का पता चला तो उसे बाहर निकालकर बगरू के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो उसे जयपुर रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जब मृतक जितेंद्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जब जितेन्द्र की मौत का पता 95 वर्षीय सुंदर देवी को चला तो सदमे में वह भी चल बसी। जितेन्द्र मृतका का परपोता था। सोमवार को दोनों मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
दसवीं कक्षा का छात्र का जितेन्द्र
मृतक जितेंद्र गुर्जर दसवीं कक्षा का छात्र था। वह जयपुर में पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टियों में अपने गांव अवानियां आया था। रविवार शाम को वह खेत की ओर चला गया। जहां वह फार्म पॉण्ड में डूब गया।