14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

सडक़ सीमा से दूर मार्किंग कर लगवाए ठेले, अब जाम से मिलेगी राहत

खाटूश्यामजी पदयात्रियों को भी मिलेगी राहत चौमूं. खाटूश्यामजी मेले में जाने वाले पदयात्रियों को परेशानी नहीं आए और जाम की समस्या से राहत मिल सके। इस उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने चौमूं मुय बस स्टैण्ड पर सडक़ सीमा से दूर मार्किंग कर फल सब्जी के ठेले लगवाए है। इससे काफी हद तक यातायात व्यवस्था […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Feb 12, 2025

खाटूश्यामजी पदयात्रियों को भी मिलेगी राहत

चौमूं. खाटूश्यामजी मेले में जाने वाले पदयात्रियों को परेशानी नहीं आए और जाम की समस्या से राहत मिल सके। इस उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने चौमूं मुय बस स्टैण्ड पर सडक़ सीमा से दूर मार्किंग कर फल सब्जी के ठेले लगवाए है। इससे काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा तो पदयात्रियों को भी राहत मिल सकेगी। यहां सडक़ सीमा छोडक़र करीब 10 सीमेंट के पोल लगाए जाकर चैन की खींची गई है। ताकि वापस से अस्थाई अतिक्रमण नहीं हो सके। इससे पहले नगर परिषद प्रशासन ने जयपुर रोड पर बडौदा बैंक के पास से अतिक्रमण भी हटाया। लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन दस्ते ने किसी की एक नहीं सुनी। यहां से दस्ते ने तीन काउंटर भी जब्त किए है। जानकारी अनुसार तीन चार दिन पहले नगर परिषद प्रशासन ने बस स्टैण्ड से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए करीब 16 ठेले जब्त किए थे। हटाए ठेलों को वापस लगाए जाने को लेकर प्रशासन ने सडक़ सीमा छोडक़र मार्किंग की। नगर परिषद आयुक्त दिलीप कुमार शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक जय किशन सैनी, संदीप सिंह कविया के नेतृत्व में दस्ते ने सीमेंट के पिलर लगाकर बैरिकेडिंग की है और ठेलों को क्रमबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था की है। बस स्टैण्ड तक के क्षेत्र में इस नई व्यवस्था से सडक़ अब पहले से अधिक चौड़ी नजर आने लगी है।

यहां भी होगी कार्रवाई
यातायात व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से रींगस रोड और मोरीजा रोड पर भी कार्रवाई की जाएगी। यहां भी आए दिन जाम की समस्या रहती है। फल सब्जी के ठेले सडक़ पर लगाए जा रहे है। ज्यादा परेशानी तो मोरीजा तिराहा और रींगस रोड पर आती है। जहां दिनभर ठेले सडक़ सीमा पर खड़े रहते है।

सडक़ सीमा में नहीं लगेंगे ठेले
स्वास्थ्य निरीक्षक सैनी ने बताया कि इस मार्किंग के बाहर सडक़ सीमा में कोई फल सब्जी का ठेला नहीं लगाने दिया जाएगा। यदि सडक़ सीमा में ठेला मिला तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सभी फल-सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित तरीके से मार्किंग के भीतर जगह दी गई है।

मुय बस स्टैण्ड पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे निजात पाने को लेकर सडक़ सीमा से दूर मार्किंग कर फल सब्जी के ठेले लगवाए है। इससे काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार दिखेगा। आगामी खाटूश्यामजी के मेले में जाने वाले पदयात्रियों को भी राहत मिल सकेगी।
-दिलीप कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद चौमूं