24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार, घायलों को मिली छुट्टी
Play video

गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार, घायलों को मिली छुट्टी

-शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ी रामपुरा-डाबड़ी. चौमूं पुलिस थाना इलाके में जयपुर-सीकर हाईवे पर वीर हनुमानजी की पुलिया के समीप बुधवार सुबह स्कूली बस के पलटने से मौत हुई छात्रा का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं देर शाम तक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती अन्य घायल विद्यार्थियों को […]
Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Feb 05, 2025

-शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ी

रामपुरा-डाबड़ी.

चौमूं पुलिस थाना इलाके में जयपुर-सीकर हाईवे पर वीर हनुमानजी की पुलिया के समीप बुधवार सुबह स्कूली बस के पलटने से मौत हुई छात्रा का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं देर शाम तक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती अन्य घायल विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई। इधर, दोपहर बाद रामपुरा के जाहोता में छात्रा का शव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई और घर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कर किया गया। इस दौरान छात्रा की मां की आंखों से रुलाई थमने का नाम नहीं ले रही थी तो पिता भी गुमशुम बैठा रहा। यहां जाहोता चौराहे के पास रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल देवंदा अन्य विद्यार्थियों की तरह रोज की तरह बस में बैठकर जा रही थी। चौमूं में बस के पलटने से उसकी मौत हो गई। कोमल के पिता शिशुपाल गोरस भंडार में पिकअप चलाते है। मृतका सहित चार बहन भाई है। जिसमें बड़ी बहन गुंजन के बाद मृतका दूसरे नंबर की है। इससे छोटी बहन काजल और चौथे नंबर पर छोटा भाई ईशान है। दूसरी तरफ कोमल की मौत की सूचना से रामपुरा डाबड़ी गांव में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। जाहोता चौराहे के पास कोमल के घर के आस पास के मोहल्ले में देर रात तक चूल्हे तक नहीं जले।