17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
नीलगाय शिकार के मास्टर माइंड को टोंक से पकड़ा
Play video

नीलगाय शिकार के मास्टर माइंड को टोंक से पकड़ा

चौमूं.यहां उपखंड के घिनोई गांव के जंगल में एक माह पहले नील गायों के शिकार के मास्टर माइंड आरोपी को वन विभाग की टीम ने टोंक से पकड़ा है। आरोपियों ने तकरीबन एक दर्जन से अधिक नीलगायों के शिकार किया था। इस मामले में पुलिस पहले दो अन्य शिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Mar 27, 2025

चौमूं.
यहां उपखंड के घिनोई गांव के जंगल में एक माह पहले नील गायों के शिकार के मास्टर माइंड आरोपी को वन विभाग की टीम ने टोंक से पकड़ा है। आरोपियों ने तकरीबन एक दर्जन से अधिक नीलगायों के शिकार किया था। इस मामले में पुलिस पहले दो अन्य शिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। अब वन विभाग की टीम ने आरोपी को टोंक से पकड़ा है। हाड़ौता रेंजर शंकरलाल सोनी ने बताया कि पहले की गिरफ्तारी में आरोपियों से शिकार में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। मास्टरमाइंड टोंक निवासी किशन बावरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इससे अन्य संभावित आरोपियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।(कासं.)