3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

ज्वेलर को बातों में उलझाकर बदमाश ले गया चार लाख के आभूषण

माधोराजपुरा के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े वारदात

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Oct 13, 2024

जयपुर. दुकानदार को बातों में उलझाकर तथा सोने की गुणवत्ता जांचने (टंच करना) के बहाने एक अज्ञात बदमाश ज्वेलरी की दुकान के काउंटर में रखे करीब चार लाख रुपए कीमत आभूषण लेकर फरार हो गया। वारदात माधोराजपुरा के मुख्य बाजार में हुई। बाइक सवार अज्ञात बदमाश पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप ज्वेलरी की दुकान में चंद मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कस्बे से सभी रास्तों सहित बाजार व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पीड़ित छिगनलाल जाट ने बताया कि वह शुक्रवार को दुकान पर बैठा था तभी दोपहर 3 बजे एक युवक उसके पास आया तथा सोना दिखाने की बात कही। पीड़ित ने काउंटर में रखा सोना उसे दिखाया। इस दौरान युवक ने उसे बातों में उलझा लिया तथा काउंटर में रखे करीब पचास ग्राम वजनी तैयार आभूषणों को टंच करके दिखाने की बात कहता हुआ खाली कागज की पुड़िया काउंटर में डालकर बाहर निकल गया। बदमाश दुकान से महज दस कदम दूर खड़ी बाइक पर दूसरे युवक के साथ बैठकर फरार हो गया। इधर, पीड़ित को आभास हुआ तो उसने काउंटर खोलकर देखा तो आभूषण गायब मिले। उसने तुरंत एसएचओ देवेन्द्र चावला को घटना की सूचना दी।
आभूषणों पर किया हाथ साफ
पीड़ित ने बताया कि बदमाश सोने की एक चेन, तीन नथ, टॉप्स जोड़ी एक, बाटा जोड़ी व दो सोने की पत्तियां ले गया। थानाप्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। हालांकि 24 घंटे बाद भी चोरों का पता नहीं चल सका।