No video available
दूदू. शहर की रघुनाथ काॅलोनी, गोपाल नगर मालपुरा रोड मंदिर से मंगलवार सुबह बालाजी की झांकी सजाकर 8.15 बजे ध्वज पूजन के बाद हनुमानजी महाराज छापरवाडा बांध की छठीं पदयात्रा ने प्रस्थान किया। इस दौरान पदयात्री गाजे-बाजे के साथ बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा खुडियाला होते हुए दोपहर में छापरवाड़ा बांध पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने दर्शन कर पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान पदयात्रियों को जगह-जगह अल्पाहार व जलपान भी कराया गया।