25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
​शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला
Play video

​शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला

स्कूल पर जड़ा ताला

Google source verification

अचरोल. शिक्षकों की कमी को लेकर गुुरुवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने ​ताला जड़ दिया। इसके चलते ​शिक्षक और विद्यार्थी करीब 1 घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान व अंग्रेजी विषय के ​शिक्षक नहीं हैं, वहीं प्रधानाचार्य का पद भी कई दिनों से रिक्त है। इससे विद्या​र्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रिक्त पदों के चलते एसडीएमसी की मीटिंग भी समय पर नहीं हो पा रही। इससे भी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम पसरा है। सीबीईओ आमेर सुरेशचंद्र राय की नियमित कक्षा लगाने के आश्वासन व समझाइश से ग्रामीण माने।