14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

कमरे में सो रहे बेटे-बहू, बरामदे में सो रही मां की हत्या कर गए बदमाश

नरैना थाना इलाके के सोलावता की घटना, गले, कान व पेट पर घाव के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Sep 03, 2024

जयपुर. नरैना इलाके के सोलावता गांव में सोमवार रात घर के बरामदे में बाहर सो रही महिला की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। सुबह जब बेटे-बहू उठे तो लहूलुहान हालत में शव पलंग पर पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि मृतका गंगा देवी निवासी सोलावता गांव के बाहर ढाणी में अपने परिवार के साथ रहती थी। सोमवार रात को गंगा देवी (45) घर के बाहर पलंग पर बरामदे में सो रही थी। उसके बेटे-बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोगों ने गंगादेवी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। घटना के समय मृतका का बाहर गया हुआ था। सुबह बेटे बहू घर से बाहर आए तो गंगा देवी का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा मिला था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतका के भाई बाबू बावरिया ने उसकी बहन गंगादेवी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाया और साक्ष्य जुटाए।
एसपी ने किया मौका-मुआयना
घटना की सूचना मिलने पर जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु सिंह, जयपुर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी, सांभर सीओ सारिका खंडेलवाल, सांभर थाना प्रभारी विजय वर्मा, नरैना थाना प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।