31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
सत्संग में नाचते-नाचते निकला शिक्षक का दम
Play video

सत्संग में नाचते-नाचते निकला शिक्षक का दम

ड्योढी के समीप भैंसलाना की घटना

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Aug 03, 2024

जयपुर. बड़े भाई की सेवानिवृति पर आयोजित सत्संग में खुशी के माहौल के बीच छोटे भाई की शुक्रवार को मौत के बाद घर में मातम पसर गया। ड्योढी के समीपवर्ती भैंसलाना गांव में जाल वाले बालाजी मंदिर में सत्संग के दौरान कलाकार के साथ नाच रहे शिक्षक की हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मन्नालाल जाखड़ अपने बड़े भाई के रिटायरमेंट पर आयोजित सत्संग में भजनों पर नाच रहा था। अचानक वह गश खाकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मन्नालाल सरकारी अध्यापक था और जोधपुर जिले में पदस्थापित था। शिक्षक की मौत साइलेंट अटैक से हुई है। वह सेवानिवृति के आयोजन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही गांव आया था। उधर, सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा रही।