17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
video:युवक को चुकानी होगी टंकी पर चढ़ने की कीमत, 1 लाख 37 हजार 557 रुपए का नोटिस जारी
Play video

video:युवक को चुकानी होगी टंकी पर चढ़ने की कीमत, 1 लाख 37 हजार 557 रुपए का नोटिस जारी

भूमि विवाद को लेकर चढ़ा था टंकी पर गोविंदगढ़. स्थानीय गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के आलीसर में गुरुवार को रास्ते व घरेलू विवाद को लेकर टंकी (उच्च जलाशय) पर चढ़े युवक को समझाइश कर नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसे शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

May 02, 2025

भूमि विवाद को लेकर चढ़ा था टंकी पर

गोविंदगढ़. स्थानीय गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के आलीसर में गुरुवार को रास्ते व घरेलू विवाद को लेकर टंकी (उच्च जलाशय) पर चढ़े युवक को समझाइश कर नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसे शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। इधर, पुलिस ने टंकी पर चढ़े युवक को सकुशल नीचे पर उतारने के लिए उसे 1 लाख 37 हजार 557 रुपए की राशि राजकोष में जमा करवाने का नोटिस जारी किया है।

पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़ ने बताया कि आलीसर निवासी रवि कुमार शर्मा (29) पुत्र स्वर्गीय दीपचंद शर्मा गुरुवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया था और आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंचे गोविंदगढ़ थानाधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा सहित पुलिस टीम ने युवक को समझाइश कर टंकी से नीचे उतारा और पूछताछ करने पर रवि कुमार ने परिवार में रास्ता विवाद व जमीन विवाद में ऐसा कदम उठाने की बात कही। ऐसे में रवि कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दीए बगैर टंकी पर चढ़ना व टंकी से कूद कर आत्महत्या की धमकी देने, पुलिस को गुमराह करने,कानून व्यवस्था खराब करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी चन्द्र शेखर शर्मा ने बताया कि युवक रवि कुमार की व्यक्तिगत सुरक्षा पर लगाए गए पुलिस जाप्ते का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ने पर पुलिस मुख्यालय व होम डिपार्टमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए युवक की जमानत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने 1 लाख 37 हजार 537 रुपए का नोटिस थमाया है। इस राशि को 5 दिन में जमा करवाना होगा। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।(निसं)

इनका कहना है

व्यक्तिगत सुरक्षा पर लगाए गए पुलिस जाप्ते का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ने पर पुलिस मुख्यालय व होम डिपार्टमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए युवक की जमानत होने के बाद 1 लाख 37 हजार 537 रुपए पांच दिन में जमा करवाने का नोटिस दिया है। तय अवधि में रुपए नहीं जमा करवाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

राजेश जांगिड़ पुलिस उपाधीक्षक गोविंदगढ़