16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
नायला में ज्वैलर से लूट के बाद व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Play video

नायला में ज्वैलर से लूट के बाद व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Google source verification

कानोता. थाना क्षेत्र के ग्राम नायला में शनिवार शाम को दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे ज्वैलर से हुई लूट के बाद रविवार को गुस्साए व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बढ़ती वारदातों से व्यापारियों और आम नागरिकों में डर का माहौल बन गया है। ऐसी स्थिति में देर रात लोगों को घर से निकलने में भी भय बना रहता है। गुस्साए लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधों पर रोक नहीं लगाई गई तो थाना क्षेत्र के हजारों लोग प्रदर्शन पर उतारू होंगे। पीडि़त ज्वैलर युवराज सोनी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर सुनसान जगह का फायदा उठाकर लूटपाट की थी और चांदी-सोने के आभूषण से भरे दो बेग लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीडि़त ने कानोता थाने में मामला दर्ज कराया है। नायला रोड जाम करने और विरोध प्रदर्शन की सूचना पर कानोता थानाधिकारी उदय सिंह यादव मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध समाप्त करवाया।