26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
अनुपमा जायसवाल ने छठ पर दी अनोखे अंदाज में बधाई, देखें वीडियो
Play video

अनुपमा जायसवाल ने छठ पर दी अनोखे अंदाज में बधाई, देखें वीडियो

अनुपमा जायसवाल ने छठ पर दी अनोखे अंदाज में बधाई, देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi trivedi

•

Updated: 13 Nov 2018, 5:32 PM IST

बहराइच. भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा का आकर्षण हर तरह दिखाई पड़ रहा है। सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिये छठ पर्व के मद्देनजर नदी, तालाबों के किनारे स्थित घाटों पर साफ सफायी आदि के बेहतर प्रबन्ध किये गए हैं। जहां पर छठ पूजा के लिये 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली तमाम महिलाएं डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पुत्रों की सलामती की दुआ मांग कर अपना व्रत पूरा करेंगी। इसी कड़ी में बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने छठ मईया का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिये वीडियो बनाकर शुभकामना दिया है।

इस वायरल वीडियो में मंत्री अनुपमा जयसवाल भारतीय परिधान वाली भेष-भूषा “बनारसी साड़ी” की छाप के साथ ही पूरे पुरबिया अंदाज में देश प्रदेश की सभी छठ व्रताओं को भोजपुरी भाषा में बधाई संदेश देकर पूर्वांचल के लोगों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने का नायाब काम किया है।

इस संदेश में मंत्री अनुपमा जयसवाल बोल रही हैं कि छठ पूजा के पावन पर्व पर सगरी वृता लोगन के छठ पूजा के हार्दिक बधाई, भारत के बिहार, झारखंड,पूर्वांचल और नेपाल के अलावा उत्तरी कई देशन में इह त्यौहार के मनावल जाला, ये तिथि सुरजो भगवान के पूजा खातिर विशेष महत्व के मानल जाला। हमहुं भगवान सूरज से यही प्रार्थना करतानी कि साक्षात सूर्य देव भगवान पृथ्वी के समस्त लोगन के दुख हरके सुख संपत्ति आरोग्य प्रदान करें। जौंन हैं संसार के तारनहार सात घोड़ा के हैं जिकरा के सवारी न कबहु रुकेला ना कबहूं थकेला इ हैं हमार सुरज देवता, आज आईहो मिलके सबलोग कईहो छठपर उकरा पूजा,सबके हमरी तरफ से मंगल छठ पूजा। कुछ इस तरह योगी की इस महिला मंत्री में छठ पूजा की बधाई को शेयर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश