बालाघाट. 76 वॉ गणतंत्र दिवस हर्सोल्लास और गरिमामयी रूप से मनाया गया। शहर के मुलना स्टेडियम मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्टर मृणाल मीना ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। मुख्य समारोह में 26 जनवरी को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देश प्रदेश और बालाघाट जिले की स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसमे स्वच्छता संदेश, बैगा और गोंड जनजाति पर आधारित नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। वहीं मीसा बंदियों को भी पुरस्कृत किया गया।
योजनाओं पर केंद्रित रही झांकियां
मुख्य समारोह में 17 विभागों द्वारा योजनाओं पर केंद्रित झांकियां निकाली गई। इसमें जिला पंचायत, शिक्षा, पीएचई, केंद्रीय बैंक, वन, स्वास्थ्य, मत्स्य, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, उद्योग, एचसीएल मलाजखंड, आईटीआई, एमपीईबी, जनजाति कार्य विभाग आदि की झांकियां शामिल रही।