19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद

Vodeo : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया, हवन-पूजन कर आरती की, भंडारा भी हुआ

सर्व ब्राह्मण समाज ने अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शीतला मंदिर के पास नवनिर्मित परशुराम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। हवन पूजन कर भगवान परशुराम की विशेष पूजा की गई।

Google source verification

बालोद

image

Satish Rajak

Apr 23, 2023

बालोद. सर्व ब्राह्मण समाज ने अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शीतला मंदिर के पास नवनिर्मित परशुराम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। हवन पूजन कर भगवान परशुराम की विशेष पूजा की गई। समाज के जिला अध्यक्ष अटल दुबे ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती की और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अटल दुबे ने बताया कि भगवान परशुराम चिरंजीवी है, वह हमेशा अमर रहेंगे। भगवान परशुराम केवल विप्र समाज के ही भगवान नहीं है, वह तो सर्व समाज के भगवान हैं। जिस भी व्यक्ति ने भगवान परशुराम की सच्चे मन से पूजा अर्चना की है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kc7mq