19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद

नए साल का स्वागत: जश्न में डूबे लोग, आधी रात तक थिरकते रहे, वहीं नए साल की सुबह मंदिरों में टेका मत्था

आनंद व उल्लास के साथ नए साल के आगमन की खुशी में लोग जश्न में डूबे रहे। देर रात डीजे की धुन पर थिरक कर साल 2023 को विदाई दी और 2024 का स्वागत किया। आधी रात घड़ी में 12 बजते ही पटाखों के धूमधड़ाके से पूरा शहर गूंज उठा।

Google source verification

बालोद

image

Satish Rajak

Jan 01, 2024

बालोद. आनंद व उल्लास के साथ नए साल के आगमन की खुशी में लोग जश्न में डूबे रहे। देर रात डीजे की धुन पर थिरक कर साल 2023 को विदाई दी और 2024 का स्वागत किया। आधी रात घड़ी में 12 बजते ही पटाखों के धूमधड़ाके से पूरा शहर गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान भी सतरंगी हो गया। 2024 के स्वागत में लोगों ने केक काटा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी देर रात तक पार्टियों का दौर चला। इसके अलावा कई जगहों पर धार्मिक आयोजन भी हुए। बाजार में भी 31 दिसंबर की देर रात तक चहल-पहल बनी रही। गुलदस्ते, बुके व केक की जमकर बिक्री हुई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8r2fsx