15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार-अविमुक्तेश्वरानन्द

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती सोमवार को गौ प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना अभियान के तहत बेंगलूरु पहुंचे। यहां जयनगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए पिछले 22 सितम्बर को अयोध्या धाम में रामकोट की परिक्रमा कर गौ प्रतिष्ठा ध्वज यात्रा की शुरुआत की थी, ये ऐतिहासिक यात्रा पूर्वोत्तर के प्राय: सभी राज्यों में गौ प्रतिष्ठा ध्वज की स्थापना कर चुकी है।

Google source verification