2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंगलोर
माता राणी भटियाणी के नाम भजन संध्या
Play video

माता राणी भटियाणी के नाम भजन संध्या

गणपति एवं माता राणी भटियाणी की तस्वीर स्थापना सेवा संघ के कार्यक्रताओ द्वारा की गई
Google source verification

मदुरै.श्री माता राणी भटियाणी युवा सेवा संघ मदुरै के तत्वाधान में श्री लीला देवी भवन में माजीसा का रात्रि जागरण का आयोजन किया गया । जिसमें पंडित विजय दवे द्वारा वैदिक मंत्रोचार से भवन में श्री गणपति एवं माता राणी भटियाणी की तस्वीर स्थापना सेवा संघ के कार्यक्रताओ द्वारा की गई । महिलाओं के लिए कथा व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत सुप्रसिद्ध कथावाचक अल्का शर्मा ने मधुर भजनों के साथ की भवन में नगर की छत्तीस कौम की महिलाओं ने भाग लेकर कथा व भजनों का श्रवण किया । इसके बाद एक शाम माता राणी भटियाणी के नाम भजन संध्या का आगाज़ गणपति वन्दना से विनोद गोगावा एंड पार्टी ने शुरूआत की । कलाकार ने भजनों की प्रस्तुति में माजीसा री चुनड़ी, तेरस री रात, महेंदी माजीसा रे मन भाय,माजीसा आज थाणे आणा है आदि मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । गायिका खुशबु कुम्भट ने आवो पधारो म्हारा माजीसा,माजीसा कठे रे सोया रे सुख भर नींद में, मोरुड़ा जसोल गढ़ में बोल्या रे भजनों की प्रस्तुति दी