मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने मंगलवार को बेंगलूरु के विधान सौधा में यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज बैठकमें भाग लिया और व्यापार से जुड़े अनेक मसलों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य व्यापार के लिए खुला है। मैं आपको कर्नाटक में बेहतरीन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करता हूं। चाहे आईटी-बीटी हो, एयरोस्पेस हो या कोई अन्य क्षेत्र, हम वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हैं।