3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा में इंदिरा रसोई का शुभारंभ, इन पांच जगहों पर मिलेगा 8 रुपए में भोजन, देखें वीडियो…
Play video

बांसवाड़ा में इंदिरा रसोई का शुभारंभ, इन पांच जगहों पर मिलेगा 8 रुपए में भोजन, देखें वीडियो…

Indira Rasoi Scheme In Rajasthan, Indira Rasoi In Banswara : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी से भोजन व्यवस्था की प्रशंसा की

Google source verification

बांसवाड़ा. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती एवं सद्भावना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के नगर निकायों में इंदिरा गांधी रसोई योजना का शुभारंभ किया। बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से पुराना बस स्टैंड मार्ग पर परिषद परिसर में बनाए इंदिरा रसोईघर की शुरुआत हुई। गुरुवार सुबह 11 बजे वीसी के माध्यम से योजना के शुभारंभ के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल व कांगे्रस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आठ जिलों में इंदिरा रसोईघर से सीधे वीसी से बातचीत की। उन्होंने बांसवाड़ा नगरपरिषद के इंदिरा रसोईघर के संचालनकर्ता संस्थान हरिओम सेवा के प्रतिनिधि दीपक जोशी से बात की। गहलोत ने भोजन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए ‘वैरी गुड’ कहा।

VIDEO : लोगों को यकीन नहीं हो रहा था, जब अचानक बांसवाड़ा पहुंच गए थे महेंद्रसिंह धोनी, देखें वीडियो…

यह रहे मौजूद
समारोह में कलक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडीएम नरेश बुनकर, जिला सूचना एवं प्राघैगिक विभाग के उप निदेशक सत्येन्द्र शाह, नगरपरिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, उप सभापति सुल्ताना मेवाफरोश, आयुक्त विजेश मंत्री, डा. एलसी मईड़ा, विकास बामनिया, अनुराग चेलावत सहित पार्षद, जन प्रतिनिधि व कार्मिक उपस्थित रहे। आयुक्त मंत्री ने बताया कि पहले दिन लाभार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था परिषद स्टाफ के सहयोग से की गई। पहले दिन इंदिरा रसोई में गांवों से शहर में रोजगार के लिए आने वाले श्रमिकों ने खाना खाया। गौरतलब है कि इंदिरा रसोई में आठ रुपए में आमजन को भरपेट भोजन मिलेगा। नगर परिषद परिसर के अतिरिक्त जिला अस्पताल व नया बस स्टैंड के समीप भी योजना की शुरुआत हुई। वहीं जिले के कुशलगढ़ और गढ़ी-परतापुर नगर पालिका क्षेत्र में भी एक-एक इंदिरा रसोई पर लोगों को भोजन मिलेगा।