29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
रेलवे की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो
Play video

रेलवे की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

मामला बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के डल्लू खेड़ा, भोजपुर, जरूवा, भिटौली, काशीपुरवा और परेठिया गांव से जुड़ा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:48 PM IST

बाकाबंकी. जनपद बाराबंकी में रेलवे पर अपनी नाकामियां छुपाने के लिए ग्रामीणों पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। मामला लखनऊ-अयोध्या रेलखंड के सफेदाबाद स्टेशन के पास बसे कई गांवों का है। यहां क्रॉसिंग के पास से निकले रास्ते को रेलवे ने खोदवा दिया है। जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज गांव के लोगों ने बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का उनके आवास पर घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, वह लोग सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। जिसके बाद सांसद खुद गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या जानी। साथ ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। मामला बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के डल्लू खेड़ा, भोजपुर, जरूवा, भिटौली, काशीपुरवा और परेठिया गांव से जुड़ा है।