29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
125 रुपये में कोरोना वैक्सीन लगा रहा था एक झोलाछाप, देखें वीडियो
Play video

125 रुपये में कोरोना वैक्सीन लगा रहा था एक झोलाछाप, देखें वीडियो

पूरा मामला बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा गांव से जुड़ा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:46 PM IST

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में झोलाछाप डाक्टर के द्वारा कोविट वैक्सीनेशन किये जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप अपनी दुकान पर कोरोना का टीका लगा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों ने दुकान पर छापा मारकर उसे पकड़ा। मौके पर वह कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिन्हें वेकिसीनेशन के बाद लोगों को दिया जाता है। वहीं झोलाछाप ने भी वैक्सीन लगाने की बात स्वीकार की है और वह इसके लिये वह प्रति टीका 125 रुपए वसूल रहा था। उधर झोलाछाप और उसको वैक्सीन पहुंचाने वाले के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा गांव से जुड़ा है।