15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

देखें वीडियो : चल कांवडिय़ा, चल कांवडिय़ा चल कावड़ उठा

भजनों की धुन पर नाचते गाते कांवडि़ए जल भरकर शिव का अभिषेक करने ताड़ के बालाजी धाम पहुंचे

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 16, 2023

बारां. शिवजी के सबसे प्रिय मास श्रावण माह के दौरान श्रद्धालु भोले के पूजन में रम गए हैं। एक और शिवालयों में पूजा-अर्चना व अभिषेक के साथ अनुष्ठान किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब शहर में कांवड़ लाकर जल चढ़ाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को शिवभक्त मनिहारा महादेव तालाब से कावड़ों में तालाब का जलभर के भजनों पर नाचते-गाते शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ताड़ के बालाजी धाम पहुंचे। जहां पर कांवडिय़ों ने शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में महिला, पुरुष समेत बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। वहीं अब जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित शिवालयों के लिए भी श्रद्धालु भोले भक्तों की कांवड़ यात्राएं गुजरना शुरू हो गई हैं।