21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां
video : वार्ड पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव से सरपंच को दिखाया बाहर का रास्ता
Play video

video : वार्ड पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव से सरपंच को दिखाया बाहर का रास्ता

अविश्वास प्रस्ताव पर 14 में से 12 मत मिले

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Apr 19, 2022

किशनगंज. सुवांस पंचायत के वार्ड पंचों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विभाग ने सोमवार को वोङ्क्षटग करवाई। इस दौरान अविश्वास पर 14 में से 12 मत पडे। सरंपच व एक अन्य वार्ड पंच मतदान में भाग लेने नहीं पहुंचे। मतदान के लिए वार्ड पंच सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत कार्यालय में मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के एक घन्टे बाद सरपंच राजीबाई सहरिया को पद से मुक्त करने की घोषणा की गई। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसबल तैनात रहा। वोङ्क्षटग को लेकर व्यवस्थाओं के प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबन्ध किए गए थे। पीठासीन अधिकारी एसडीएम गोरव मित्तल ने चुनाव सम्पन्न करवाया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि सुवांस ग्राम पंचायत के पंचायत के वार्ड पंचों ने जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। इस पर विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर 18 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोङ्क्षटग कराने के आदेश जारी किए गए थे।