4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

video : कोटा से शिवपुरी जा रही बस हाइवे पर पलटी, डेढ दर्जन घायल

चालक, परिचालक समेत पांच यात्री गम्भीर घायल, बारां रैफर

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 09, 2023

किशनगंज. कोटा से शिवपुरी जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस शुक्रवार सुबह 8 बजे नेशनल हाइवे पर अनियन्त्रित होकर पलट गई। बस हाइवे से पलटी खाकर सड़क से नीचे उतर गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब डेढ दर्जन यात्रियों को चोटे आई हैं। इनमें से पांच के गम्भीर घायल होने से उन्हें बारां जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। गम्भीर घायलों में बस चालक, परिचालक समेत दो महिला यात्री शामिल हैं। बस पलटने की घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग दौड़ घायलों की मदद को दौड़ पड़े। बस मे फंसे यात्रियों को को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। घायलों को ढाबा संचालक ओम प्रजापति व जगदीश प्रजापति ने लोगों की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली से अस्पताल पंहुचाया।