4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : स्कूल के पास 12 फीट लंबे विशाल अजगर ने डराया, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अजगर निकलने से ग्रामीणों में दशहत

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 03, 2022

बोहत. ग्राम पंचायत ईश्वरपुरा मुख्यालय के सरकारी विद्यालय के समीप शनिवार को जंगल से एक विशाल अजगर ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। यह अजगर करीब 12 फीट लंबा था। सहरिया बस्ती के बच्चों को यह सबसे पहले दिखा। बच्चों ने इसकी सूचना गांव में दी। कई युवा उसको रेस्क्यू करने पहुंचे। ग्रामीण राकेश नागर, नीरज चौधरी ने बताया कि यशवंत चौधरी अजगर व सांप को पकडऩे में विशेषज्ञ हैं। इनको सूचना दी गई। उन्होंने युवाओं की मदद से अजगर को रेस्क्यू करके बोरे में डालकर किशनगंज वन विभाग को सौंप दिया। बाद में इसे जंगल में छोड़ दिया गया।