8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन, सदमे में किसान की मौत

किसान पर साढ़े नौ हजार रुपए बकाया था बिजली का बिल, न चुकाए जाने पर काटा कनेक्शन।

Google source verification

बरेली। यूपी के बरेली में एक किसान के बिजली का बिल न चुका पाने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। इससे किसान को सदमा लगा और उसकी मौत हो गई।

ये था मामला
भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव के त्रिफूल का बिजली विभाग पर करीब साढ़े नौ हजार रुपये बिजली का बिल बकाया था। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली का बिल जमा नहीं करने की वजह से उसकी बिजली का कनेक्शन काट दिया। साथ ही जेल भेजने की धमकी भी दी। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के इस रवैये से त्रिफूल को सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है कि त्रिफूल पर बिजली विभाग का साढ़े नौ हजार रुपये बकाया था। जिस वजह से उनकी बिजली काटी गई है।