1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

कबड्डी, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के हुए रोमांचक मुकाबले

- उत्साह व उमंग का दिखा ज्वार

Google source verification

बाड़मेर. विधिक खेल प्रतियोगिताओं के तहत दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। आनंद विद्या मंदिर बाड़मेर के तत्वावधान मे चल रही प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, कबड्डी, बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक एवं विद्यालय निदेशक श्रीराम विश्नोई ने बताया कि कबड्डी में सिद्धार्थ विद्या मंदिर, टेबल टेनिस में डेनीडेज इंटरनेशल स्कूल, एथलेटिक्स में आनंद विद्या मंदिर, राबाउमावि अंतरीदेवी, राउमावि भीलों का कुआं दरूड़ा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में होगा जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक समग्र शिक्षा रामचन्द्र बामणिया होेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता गंगाराम विश्नोई, भजनलाल होंगे। जिला फुटबॉल संघ के फरससिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के देवाराम चौधरी के सान्निध्य में निर्णायक प्रकाश शर्मा, जैसाराम धायल, रूपसिंह सोलंकी, जितेन्द्र सोलंकी, पुखराजसिंह, गायत्री चौधरी, प्रमिला चौधरी, दिव्या चौधरी का विशेष सहयोग रहा। विश्नोई ने बताया कि समापन समारोह में आनंद विद्या मंदिर के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि कार्यालय प्रभारी मनीषकुमार नेहरा, कृ़ष्णकुमार दवे व जसराज गोदारा का सहयोग रहा।