10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

गर्मी में अब टांसफार्मर भी दे रहे जवाब, लग रही आग 

गर्मी के तीखे तेवरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाड़मेर शहर व गांवों में इससे भी ज्यादा परेशानी बिजली कटौती को लेकर है। दिन में बार-बार कटौती होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही। बिजली विभाग भी विद्युत ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइनों में फॉल्ट आने से परेशान है।

Google source verification

नौतपा के बीच गर्मी उगल रही आग

बाड़मेर जिले में इन दिनों गर्मी आग उगल रही है। दिन का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। रही-सही कसर नौपता ने पूरी कर दी है। रविवार को दिनभर आंधी चली लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। हालांकि रविवार को तापमान में तीन डिग्री की कमी रही लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान बिजली कटौती ने लोगों का परेशान किया। वहीं, शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। इनसे भी गर्मी सहन नहीं हो रही। यहीं कारण है​ कि रविवार को कल्याणपुरा मार्ग नम्बर चार पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई।