13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

No video available

घर के आगे नहीं हुई सफाई तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, आश्वासन पर उतरा नीचे

बाड़मेर में सोमवार को एक युवक के पानी की टंकी जीएलआर पर चढ़ने की घटना ने पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूला दिए। लोग युवक को देखने उमड़े तो पुलिस का जाब्ता व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए युवक ने मांगें नहीं मानने पर टंकी से नीचे नहीं उतरने की बात कही।

Google source verification

तीन घंटे चला घटनाक्रम, अ​धिकारी पहुंचे मौके पर

बाड़मेर में सोमवार को शास्त्री नगर स्थित पानी की टंकी पर युवक कल्याण सिंह चढ़ा। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। उसकी मांग थी कि उसके घर के आगे पानी जमा रहता है। कीचड के कारण पूरा मोहल्ला परेशान रहता है जिसकी शिकायत कई बार की। उसका आरोप है कि एक बार शहर कोतवाली की पुलिस ने भी अपशब्दों का इस्तेमाल करतर हुए कपड़े उतार पीटा। उसने मौक़े पर जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक व सांसद को मौक़े पर बुलाने की मांग की। करीब तीन घंटे की समझाइस के बाद युवक पानी की टंकी से उतरा। शहर कोतवाली थाने ले गई। मौक़े पर पुलिस उपाधिक्षक रमेश शर्मा, एसडीएम व तहसीलदार सहित कई अधिकारी पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता स्वरूपसिंह राठौड़ खारा से युवक की बात करवाई जिसके बाद युवक टंकी से उतरा।

उसकी प्रमुख मांगें

उसने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उनके ​खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके घर के आसपास फैला गंद पानी हटा कर सफाई की जाए। अतिक्रमण को हटा कर मोहल्ले को राहत दी जाए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव