16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
कोटखावदा में युवक की हत्या, बाजार बंद कर सड़कों पर लगाए जाम
Play video

कोटखावदा में युवक की हत्या, बाजार बंद कर सड़कों पर लगाए जाम

कोटखावदा ( बस्सी ) @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के कोटखावदा कस्बे के चाकसू – दौसा स्टेट हाईवे तूंगा रोड पर बीती रात पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर रात दो बजे सो रहे एक युवक की उसके ही सा​थियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। रात को ही हत्या की जानकारी मिलते ही कोटखावदा […]

Google source verification

कोटखावदा ( बस्सी ) @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के कोटखावदा कस्बे के चाकसू – दौसा स्टेट हाईवे तूंगा रोड पर बीती रात पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर रात दो बजे सो रहे एक युवक की उसके ही सा​थियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। रात को ही हत्या की जानकारी मिलते ही कोटखावदा थाना पुलिस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसारग्राम पंचायत रूपाहेड़ी कला के गांव रमज्यानीपुरा निवासी राम​खिलाड़ी मीना की उसके ही सा​थियों ने आपसी रंजिश को लेकर ह​थियारों से मुंह पर वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पहले तो चाकसू – दौसा स्टेट हाईवे पर लोगों ने जाम लगाया। बाद में बाजार बंद करा कर कस्बे से निकलने वाले सभी रास्तों पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए रात को ही तीन जनों को हिरासत में ले लिया था। वहीं गुरुवार दिन में चार जनों को हिरासत में लिया गया।

इधर पुलिस और परिजनों व ग्रामीणों के बीच वार्ता चली, जिसमें चाकसू एसीपी सुरेंद्र सिंह,चाकसू विधायक रामावतार बैरवा,कोटखावदा प्रधान प्रहलाद मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण गुर्जर सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। मांगों पर सहमति बनने के बाद लोगों ने रास्ते पर लगाए गए जाम खोल दिए गए।