23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

आरक्षण की मांग: हाइवे पर दिनभर चलता रहा काफिला

बस्सी. प्रदेश में आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मोर्य व सुमन समाज के सैंकड़ों लोग अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हाइवे से जयपुर में विधानसभा घेराव के लिए कूंच के लिए चलते रहे। उनका काफिला रविवार को तो दोसा ठहरा था, लेकिन सोमवार को जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर […]

Google source verification

बस्सी. प्रदेश में आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मोर्य व सुमन समाज के सैंकड़ों लोग अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हाइवे से जयपुर में विधानसभा घेराव के लिए कूंच के लिए चलते रहे।

उनका काफिला रविवार को तो दोसा ठहरा था, लेकिन सोमवार को जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलता रहा। इन समाजों के लोगों का बड़ी संख्या में काफिला जटवाड़ा से मोहनपुरा तक चला।

इनका रात्रि विश्राम बस्सी के समीप मोहनपुरा में रहा। ये लोग मंगलवार को मोहनपुरा से जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर में 25 फरवरी को आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर विधानसभा घेराव में शामिल होंगे