20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: शादी में जा रहे ताऊ-भतीजे की मौत, दोनों पूजा-पाठ का कार्य करते थे

Bassi Road Accident : बस्सी थाना इलाके से गुजर रहे जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम दूधली मोड़ के पास दर्दनाक हादसे में ताऊ-भतीजे की जान चली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मृतक ताऊ राजेन्द्र और भतीजा रोहिताश। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। बस्सी थाना इलाके से गुजर रहे जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम दूधली मोड़ के पास दर्दनाक हादसे में ताऊ-भतीजे की जान चली गई। पुलिस के अनुसार खतेपुरा चांवड्या निवासी रोहिताश शर्मा (22) पुत्र सीताराम शर्मा और उनके ताऊ राजेन्द्र शर्मा (60) पुत्र गुलाब शर्मा राजपुरा पातलवास में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को उपजिला अस्पताल बस्सी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सावे के कारण हाईवे पर बढ़ा दबाव

परिजनों ने बताया कि दोनों पण्डिताई का कार्य करते थे और विवाह समारोह में जा रहे थे। फुलेरा दोज के सावे के चलते हाईवे पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक यातायात था। शाम के समय कानोता, बस्सी चक और टोल क्षेत्र में बार-बार जाम लग रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई।