
चौमू @ पत्रिका. चौमू- चंदवाजी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्टेट हाईवे के पास शुक्रवार शाम को समरपुरा पुलिया पर बाड़ी नदी में स्कूली बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल की बस उतर गई, इससे बस में सवार विद्यार्थियों में अफरा – तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों में मची चीख पुकार मच गई। बस नीचे उतरने से दो बालकों को चोट आई, जिनको चौमूं के निजी अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया गया। बस नदी में उतरने की सूचना पर अभिभावकों में भी अफरा- तफरी मच गई। परिजनों को ज्यों ही सूचना मिली दौड़ – दौड़ आए और अपने बालकों को सम्भाला। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। अनियंत्रित होकर बस बाड़ी नदी में उतर गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इधर ग्रामीणों ने चौमू में अस्पताल में विरोध प्रदर्शन भी किया।