
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके में मंगलवार रात को कभी भारी तो कभी मूसलाधार बरसात होती रही, बरसात से चाराें ओर पानी ही पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों में खेत तो शहरों में नाले – नालियों में उफान आ गया। बस्सी मुख्यालय पर बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई तो जमवारामगढ़ में 61 एकएम बरसात हुई। इसी प्रकार आंधी में 2, तूंगा में 4, चाकसू में 3 एमएम बरसात हुई। उल्लेखनीय है कि बस्सी उपखण्ड मुख्यालय पर मंगलवार सुबह 8 बजे तक 35 एमएम बरसात इस सीजन की अब तक की सबसे अच्छी बरसात है। इधर ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बरसात से किसानों के खेतों में अब आराम से बुवाई हो जाएगी।
दिनभर छाए रहे बादल…
जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ इलाको में मंगलवार सुबह भी कई जगह मध्यमगति की बरसात तो कई जगह हल्की बरसात होने से मौसम खुशनुमा हो गयाा। हालांकि दिनभर कभी तेजधूप तो कभी उमसभरी गर्मी ने लोगों को पसीज कर रख दिया।
दीपपुरा में दिनभर बिजली गुल
बस्सी के समीपवर्ती गांव दीपपुरा में मंगलवार को भारी बरसात के बाद दिनभर बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को दिन में गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
यहां इतनी बरसात….
केन्द्र बरसात (एमएम)
बस्सी 35
जमवारामगढ़ 61
सांभर 78
फुलेरा 30
नरेना 14
कालवाड़ 93
जोबनेर 25
तूंगा 4