बस्ती. कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी राजेंद्र 30 पुत्र ध्रुव नारायण ने देर शाम को अपनी ससुराल दुबौलिया थाने के बैरागल गांव में अपने गले की नस काट ली। उसे ससुराल के लोगों ने आनन फानन में कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। ससुराल वालों का कहना है कि. राजेंद्र नशे का आदती है।
पत्नी सुनीता जब उसे इसके लिए मना करती थी तो वह उसे झगड़ा करता है और कभी-कभी उसकी पिटाई भी कर देता है। 5 दिन पहले राजेंद्र ने पत्नी की पिटाई कर दी तो उसने घटना की जानकारी पिता जियालाल को दी। वह बेटी के ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी को घर लेकर चले गए। ससुर जियालाल की मानें तो नशे में धुत राजेंद्र सोमवार को दोपहर बाद अपनी पत्नी वापस लिवाने ससुराल पहुंचा। विदाई की जिद करने लगा। बात बिगड़ी तो उसने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। पत्नी व परिवारीजनों ने इसका विरोध किया तो गुस्से में ब्लेड से अपने गले की नस काट ली। इस घटना से घबराए ससुराली दामाद को लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। राजेंद्र की पत्नी गर्भवती है। घटना से भौंचक वह और उसका बेटा आर्यन 5 रोने लगे। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
INPUT सतीश श्रीवास्तव