25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत
टैरिफ टेंशन के बीच अमरीका का पाक प्रेम, आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए की जमकर तारीफ
Play video

टैरिफ टेंशन के बीच अमरीका का पाक प्रेम, आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए की जमकर तारीफ

अमरीका ने पाकिस्तान की आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए तारीफ की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त बयान में कहा कि अमरीका.. पाकिस्तान की उन सफलताओं की प्रशंसा करता है, जिनके जरिए वो क्षेत्र और दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने आतंकवादी समूहों को रोक रहा है। इतना ही नहीं, अमरीका ने पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में हुए नुकसान के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Aug 13, 2025

रूस से तेल खरीदने के बाद भारत से चिढ़े अमरीका का पाकिस्तान की तरफ झुकाव बढ़ता जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाकर दबाने की कोशिश की… मगर, मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। यही वजह है कि अब अमरीका का पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है। भारत-रूस के संबंधों से अमरीका इतना बौखला गया है कि वो आतंक को समर्थन करने वाले पाकिस्तान को शांति दूत तक बता रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि क्या अमरीका और पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई गुप्त साजिश कर रहा है.. क्या भारत विरोधी खेल में अब अमरीका भी शामिल हो गया है.. अमरीका और पाकिस्तान का गठजोड़ क्या भारत के खिलाफ कोई नई चाल चल रहा है..? ये तमाम सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर अमरीका गए थे। दो महीने में दूसरी बार अमरीका गए मुनीर ने अमरीका के सैन्य अफसरों से मुलाकात की थी। एक कार्यक्रम में तो उन्होंने भारत पर परमाणु हमले तक की गीदड़ भभकी दी थी। ये पहली बार था जब अमरीका की धरती से किसी देश के सेना प्रमुख ने न्यक्लियर अटैक की धमकी दी हो। चलिए अब बात अमरीका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों की करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर के अमरीका दौरे के बाद अमरीका और पाकिस्तान ने संयुक्त बयान जारी किया। जिसमें अमरीका ने आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए पाकिस्तान की जमकर तारीफ की है, जबकि वो अच्छी तरह जानता है कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था।

पाकिस्तान और अमरीका के बीच इस्लामाबाद में मंगलवार को काउंटर टेररिज्म डायलॉग का आयोजन हुआ. इस दौरान अमरीका ने पाकिस्तान की आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए तारीफ की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त बयान में कहा कि अमरीका.. पाकिस्तान की उन सफलताओं की प्रशंसा करता है, जिनके जरिए वो क्षेत्र और दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने आतंकवादी समूहों को रोक रहा है। इतना ही नहीं, अमरीका ने पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में हुए नुकसान के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। इसमें जाफर एक्सप्रेस आतंकवादी हमला और खुजदार में एक स्कूल बस पर हुए अटैक काजिक्र किया गया। कहा गया कि खतरनाक आतंकवादी हमलों में मारे गए आम नागरिकों और सुरक्षा बलों के प्रति अमरीका ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है।