2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत

रिपब्लिक डे परेड में राहुल गांधी की भारी बेइज्जती.! भड़की कांग्रेस

गणतंत्र दिवस परेड जैसे राज्य स्तरीय समारोहों में सीटिंग व्यवस्था वॉरंट ऑफ प्रिसीडेंस (क्रम वरीयता सूची) के आधार पर तय की जाती है। यह सूची किसी नेता की राजनीतिक पहचान नहीं, बल्कि उसके संवैधानिक या आधिकारिक पद के आधार पर क्रम निर्धारित करती है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 26, 2026

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पीछे की सीट पर बैठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा कि राहुल गांधी को आगे की सीट पर क्यों नहीं बैठाया गया। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ये केवल हीन भावना से ग्रस्त सरकार की कुंठा को दर्शाता है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें तीसरी पंक्ति में बैठाया गया, जो प्रोटोकॉल और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “क्या देश में नेता प्रतिपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी तरह की शालीनता, परंपरा और प्रोटोकॉल के अनुरूप है? यह सरकार के हीनभावना से ग्रस्त होने को दर्शाता है।