3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप में इंडिया A खेलेगी 2 वॉर्म-अप मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और स्क्वॉड

T20 World Cup 2026 Warm Up Match Schedule: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच आज से शुरू हो चुके हैं, जो 6 फरवरी तक खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 16 वॉर्म-अप मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें कि ये वॉर्म-अप मैच चार शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Tilak Verma

तिलक वर्मा (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 Warm Up Match Schedule: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच आज से शुरू हो चुके हैं, जो 6 फरवरी तक खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 16 वॉर्म-अप मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें कि ये वॉर्म-अप मैच चार शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदान भी शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम भी वॉर्म-अप मैचों की मेजबानी करेंगे।

इसके साथ ही कोलंबो में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, आर प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में भी वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का पहला वॉर्म-अप मुकाबला इंडिया-ए के खिलाफ 2 फरवरी को होगा। इसके बाद भारत की सीनियर टीम, यानी सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली वर्ल्ड कप टीम, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद इंडिया-ए टीम एक और वॉर्म-अप मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी, जो बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। यह मैच 6 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि वॉर्म-अप के कुछ चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि भारतीय मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

वॉर्म-अप मैचों के लिए India A टीम

आयुष बडोनी (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

Story Loader