25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch the video.. डीआरएम ने किया रात 9.45 बजे सुपेला अंडरब्रिज का लोकार्पण
Play video

Watch the video.. डीआरएम ने किया रात 9.45 बजे सुपेला अंडरब्रिज का लोकार्पण

अगस्त 2022 में रायपुर रेल मंडल ने सुपेला रेलवे फाटक को बंद कर अंडरब्रिज कार्य शुरू किया था। यहां से गुजरने वाले करीब 1.5 लाख लोग, लंबे समय से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने आज राहत की सांस ली है। रेलवे ट्रेनों की गति को बढ़ाने के लिए दुर्ग और रायपुर के बीच के रेलवे फाटक को एक-एक कर बंद करते जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 16 May 2024, 10:38 PM IST

सुपेला अंडरब्रिज का डीआरएम रायपुर रेलमंडल, संजीव कुमार ने गुरुवार को रात 9.45 बजे नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन एक्जिट वाला अंडरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। महज 26 करोड़ की लागत से यह बनकर तैयार हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को देर तक रेलवे फाटक खुलने को लेकर जो इंतजार करना था, वह खत्म हो गया है। पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर की गई है, इस वजह से बारिश के मौसम में भी राहगीरों को दिक्कत नहीं होगी, इसको लेकर पहले भी टेस्टिंग की गई है। प्रदेश में सारे रेलवे फाटक को बंद कर इस तरह से अंडरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे ट्रेनों के आवागमन से आम लोगों का आना जाना बाधित न हो।

यहां दिखी खामियां

सुपेला, अंडरब्रिज का जायजा लेने के दौरान डीआरएम, रायपुर मंडल ने दोनों ओर किनारे किए गए वाइट पट्टी पेंट को लेकर अधिकारियों से पूछा। दरअसल वाइट पट्टी फैल गई है, इससे काम सही तरीके से हुआ है या नहीं। यह जानना चाहा। इसी तरह से उन्होंने किनारे में पानी निकासी के लिए की गई व्यवस्था को देखा। इसको लेकर भी पूछताछ किया। उनके साथ रेलवे के अन्य मातहत अधिकारी मौजूद थे। अंडरब्रिज का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया। निर्माण कार्य में नजर आ रही खामियों पर उनकी नजर थी। वे अधिकारियों से निर्माण संबंधी कई सवाल भी किए।

अगस्त में होना था शुरू

एजेंसी ने अंडरब्रिज का काम 17 अगस्त 2022 से काम शुरू किया था। एक साल में इस काम को अगस्त 2023 तक पूरा कर देना था। टाउनशिप की ओर यह दो मुंह वाला और सुपेला की ओर एक मुंह वाला अंडरब्रिज है। नेहरू नगर की तर्ज पर यह दो लाइन वाला है। अब जाकर यह काम पूरा हुआ। https://www.patrika.com/exclusive/video-40-affected-by-vomiting-and-diarrhea-in-nankatthi-pipeline-is-laid-in-the-drain-18696588