25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Video.. ननकट्ठी में उल्टी-दस्ता से 40 प्रभावित, नाली में बिछी है पाइप लाइन
Play video

Video.. ननकट्ठी में उल्टी-दस्ता से 40 प्रभावित, नाली में बिछी है पाइप लाइन

ग्राम ननकट्ठी में लोगों के घरों तक पहुंचने वाले पाइप लाइन को नाली से होकर बिछाया गया है। पाइप में लिकेज मिलते ही, नाली का पानी पाइप में प्रवेश करना तय है। ऐसी स्थिती में लोगों को डायरिया होना ही है। गांव के व्यवस्था में पूरी तरह से सुधार करना होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 15 May 2024, 9:39 PM IST

दुर्ग जिले के ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक सूचना मिली। इसके बाद डॉक्टर एसके मेश्राम, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे, रितीका मसीह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, राजेंद्र वर्मा टीम के अन्य सदस्यों ने संक्रमित क्षेत्र का दौरा किया। खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड निकुम के मुताबिक 14 व 15 मई 2024 को ग्राम बोड़ेगांव के वार्ड 11 में 40 उल्टी दस्त प्रकरण पाया गया। इसमें से 1 को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी में चिकित्सकीय उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

39 का हो रहा घर पर इलाज

ननकट्ठी में उल्टी दस्त के मिले मरीजो में से 39 मरीजों का घर पर चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के काम्बेट टीम व मितानिन ने क्षेत्र का सर्वे किया है। मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी किये जाने निर्देशित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का 50 घरों का भ्रमण किया जा चुका है। लोगों को 50 ओआरएस पैकेट, 700 जिंक, 250 मैट्रोनिडाजोल, 200 क्लोरिन टेबलेट बांटा गया है।

दस्त की सूचना देने करवा रहे मुनादी

ग्राम पंचायत सरपंच की सहायता से गांव में उल्टी दस्त होने की सूचना देने की मूनादी कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जेपी मेश्राम ने बताया कि विभाग की टीम रवेलीडीह व बोड़ेगांव के क्षेत्र का मुआयना किया है.

पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन करवाए बंद

गांव में पेयजल की पाइप लाइन नाली में बिछी है। नाली की गंदगी लिकेज से पेयजल के लिए बिछे पाइप में प्रवेश कर रही है। वह पानी लोग पी रहे हैं। दोनों गांव के सरपंच को ग्राम बोड़ेगांव से रवेलीडीह पानी सप्लाई होने वाली पाइप लाइन तत्काल बंद कराने, पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था टैंकर, हैंडपंप व अन्य साधन से किया जाने कहा गया है। गर्मी को देखते हुए पाइप लाइन को सुधार कार्य कराने की सलाह दी गई। वर्तमान में उल्टी-दस्त के प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण पर है।