भिलाई नगर के विधायक की गिरफ्तारी से कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी नाराज हैं। प्रदर्शन करने निकले Youth Congress यूथ कांग्रेस व NSUI एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हाथ में मशाल और तख्ती पकड़े हुए थे। वे लगातार राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रैली सिविक सेंटर पहुंची। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार सच को दबाने की कोशिश में लगी हुई है। बलौदा बाजार मामले में निर्दोष सतनाम समाज के लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान समेत अन्य कांग्रेस के मौजूद थे। https://www.patrika.com/news-bulletin/watch-video-if-bsp-adopts-new-technology-water-will-be-generated-instead-of-carbon-in-production-18951912